फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One thousand bighas of land freed from encroachment

Bijnor News: कब्जा मुक्त कराई एक हजार बीघा जमीन

Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
One thousand bighas of land freed from encroachment
बिजनौर के रावली गंगा खादर क्षेत्र में जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंची प्रशासन की टीम। - फोटो : BIJNOR
कब्जा मुक्त कराई एक हजार बीघा जमीन
विज्ञापन

जमीन कब्जाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर, दो लेखपालों पर होगी विभागीय कार्रवाई
बिजनौर। प्रशासन ने रावली गंगा खादर में अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर एक हजार बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। यह जमीन वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की बताई जा रही है। जमीन पर कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम ने दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।
शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गांव रफीउलनगर उर्फ रावली में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम सदर, तहसीलदार बिजनौर को दिए थे, जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार बिजनौर ने राजस्व व सर्वे विभाग की संयुक्त टीम के मौके पर जाकर सर्वे किया। सर्वे में वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की करीब एक हजार भूमि पर कब्जा पाया गया। बुधवार को कब्जा मुक्त कराने के बाद जमीन संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की भूमि से कब्जा हटवाएं: डीएम
रावली में एक हजार बीघा जमीन से कब्जा हटवाने के बाद डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रावली में सरकारी जमीन कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ग्रामसभा की सभी भूमियों पर अगर किसी व्यक्ति का अवैध कब्जा है, तो वह तत्काल अपना कब्जा हटा ले। कब्जा नहीं हटाने पर सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिजनौर ने ग्रामसभा की समस्त भूमियों का सत्यापन कर राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। उधर, एक तरफ जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चल रहा था, दूसरी तरफ ग्रामीण चर्चा करते नजर आए कि एक विभाग के अफसरों ने एक हजार रुपये बीघा के हिसाब से रुपये वसूल किए हैं। जिन विभागों की यह जमीन है, यह अफसर भी उन्हीं से जुड़े हुए हैं। यह तो एक ही मामला पकड़ में आया है, इसके अलावा भी अभी गंगा खादर में हजारों बीघा जमीन पर इसी तरफ अवैध खेती हो रही है।

बिजनौर के रावली गंगा खादर क्षेत्र में गेंहू की फसल की जुताई करते कर्मचारी।

बिजनौर के रावली गंगा खादर क्षेत्र में गेंहू की फसल की जुताई करते कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed