फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One of the two miscreants who came to kill Rajan in Bijnor died

Bijnor: रिहाई के बाद जेल से बाहर निकला राजन, मारने आए दो बदमाशों में एक की गोली लगने से मौत, हिरासत में रौनक

Fri, 30 Jun 2023 10:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 10:29 PM IST
सार

जिला कारागार पर शुक्रवार देर शाम रिहाई के समय फायरिंग हो गई। जिसमें रिहा हो रहे बंदी को मारने के लिए आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में हमलावरों का एक साथी बदमाश गोली लगने से ही ढेर हो गया।

विज्ञापन
One of the two miscreants who came to kill Rajan in Bijnor died
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के जिला कारागार पर शुक्रवार देर शाम रिहाई के समय फायरिंग हो गई। जिसमें रिहा हो रहे बंदी को मारने के लिए आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में हमलावरों का एक साथी बदमाश गोली लगने से ही ढेर हो गया। वहीं दूसरे हमलावर हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

शुक्रवार की देर शाम जिला कारागार में जमानत होने वाले बंदियों की रिहाई की जा रही थी। इसी बीच किरतपुर थाना क्षेत्र से जानलेवा हमले के आरोप में बंद बंदी राजन रिहाई के बाद जेल से बाहर निकला। उसी दौरान राजन पर हमला करने के उद्देश्य से विशाल पंडित पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात तमंचा लेकर कारागार गेट पर पहुंचा जिसे मौजूद जेल कर्मियों ने पकड़ लिया। इसी दौरान दूर खड़ा रौनक तमंचा लेकर आया और फायरिंग कर दी। गोली उसी के साथी विशाल पंडित को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रौनक पुत्र धर्मेंद्र पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed