फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One lakh cash and goods burnt due to fire

Bijnor News: आग लगने से एक लाख की नकदी और सामान जला

Mon, 23 Jan 2023 05:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
One lakh cash and goods burnt due to fire
बढ़ापुर के ग्राम गोपीवाला में आग लगने से जला छप्परनुमा घर और जमा भीड़।
़ फोटो
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव गोपीवाला में रविवार सुबह करीब 11 बजे छप्पर के मकान में आग लग गई और इसमें एक लाख रुपये की नकदी और बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। नकदी बेटी के शादी के लिए जुटाकर रखी गई थी, जिसके जलने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।

रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीवाला निवासी मोहम्मद शाहिद व परिवार के अन्य सदस्य गांव के पास ही एक किसान के खेत में मजदूरी पर गन्ने की कटाई करने गए थे और शाहिद की पत्नी मुशरफी घर पर थी। जिस समय आग लगी मुशरफी पड़ोसी के घर गई हुई थी। इस दौरान एक ग्रामीण आग लगी देख शोर मचाया। मुशरफी और अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान घर में रखे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली और इसके बाद ग्रामीण पीछे हट गए। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में रखी बाइक और अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित परिवार के तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं, अन्य सभी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया।मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए जोड़कर रखी गयी एक लाख रुपए की नकदी भी आग में जल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed