{"_id":"65bd24d5d1292d82d7076797","slug":"one-kilometer-long-jam-on-kotwali-road-bijnor-news-c-14-1-mrt1038-455137-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली मार्ग पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली मार्ग पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
बान नदी पुल पर ट्रक फंसने की वजह से बृहस्पतिवार की शाम को लग गया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बिजनौर-कोतवाली देहात मार्ग पर विनायक कॉलेज के पास बान नदी पुल पर बृहस्पतिवार शाम लगा जाम शुक्रवार को खुल गया। पुल पर ट्रक फंसने की वजह से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह एक तरफ से मार्ग चालू कराया।
बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर गांव डेहरी से एमपीएस ग्लोबल स्कूल तक वाहन खड़े हो गए। इस दौरान काफी वाहन चालक किरतपुर मार्ग पर स्थित नहर से बाया आलोपुर, अकबराबाद होते हुए नगीना गए। जाम के कारण नहटौर मार्ग भी बंद हो गया। फंसे हुए ट्रक को जेसीबी से खिंचवाया गया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर बान नदी के पुल के आसपास ऐसी ही स्थिति बन जाती है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बान का पुल दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इससे समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।