फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, two injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in bike collision
धामपुर। हाईवे 74 पर मनोकामना मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता मामराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार कराने के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नूरपुर थाने के गांव मौरना निवासी मामराज सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र रोहन (26) बाइक से शेरकोट थाने के गांव शहजादपुर छीपरी ससुराल जा रहा था। इस दौरान शेरकोट की ओर से तेज से गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रोहन की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शेरकोट थाने के गांव घोसियोवाला निवासी नितिन कुमार पुत्र मनोज कुमार और सचिन कुमार पुत्र धर्मेंद्र हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed