{"_id":"6a24763717dd57a2be08332d","slug":"one-killed-one-injured-in-a-collision-with-a-vehicle-on-the-highway-bijnor-news-c-27-1-bij1040-181513-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात गदाईका नहर पुलिया के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुस्सेपुर निवासी राजेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा अंकित (35) घायल हो गया।
गांव मुस्सेपुर निवासी राजेंद्र सिंह अपने दोस्त अंकित को साथ लेकर बाइक से किसी काम से मंडावली आया था। शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। ग्राम गदाईका नहर पुलिया के पास गांव लौटने के लिए जैसे ही हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने का प्रयास किया वैसे ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस राजेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राजेंद्र गांव मुस्सेपुर में काफी दिनों से अकेला रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी व तीन बच्चे हरिद्वार में रहते हैं। मौत की खबर से परिवार के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों ने नांगल घाट पहुंचकर राजेंद्र सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया।