{"_id":"6522e8e9a5153f8a200654c6","slug":"one-and-a-half-lakh-ayushman-cards-made-in-just-20-days-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-12222-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सिर्फ 20 दिनों में बन गए डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सिर्फ 20 दिनों में बन गए डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
-डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थियों बनाए गए
-गृहस्थी राशन कार्ड के छह लाख लाभार्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पिछले 20 दिनों में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लाभार्थियों में से डेढ़ लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बना दिए गए हैं। आशा और पंचायत सहायक, जनसेवा केंद्र आदि पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सरकार की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड को तोहफा दिया गया है। हालांकि इसमें एक शर्त है कि जिस लाभार्थी के राशन कार्ड में छह यूनिट होंगी। उनका ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। बिजनौर में ऐसे में छह लाख परिवार हैं। जिनका पात्र गृहस्थी कार्ड बना हुआ है और उसमें छह यूनिट हैं। सरकार की ओर से इन लाभार्थियों के तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड 17 सितंबर से बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते पिछले 20 दिनों में करीब डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। कार्ड बनने के बाद जरूरतमंदों का फ्री इलाज हो सकेगा।
जिले में पिछले 20 दिनों में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों में से करीब डेढ़ लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बना दिए गए हैं। सभी को आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कोशिश की लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द बना दिए जाएं।....डॉ. राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना