फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the day of Government Inter Colleges, there was hope of Bahuran

राजकीय इंटर कालेजों के दिन बहुरने की आस जगी

Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the day of Government Inter Colleges, there was hope of Bahuran
राजकीय इंटर कालेजों के दिन बहुरने की आस जगी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों के कायाकल्प के लिए सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसी के साथ राजकीय कॉलेजों के दिन बहुरने की आस जगी है।
जिले में 32 राजकीय इंटर कॉलेज है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अनेक कालेजों में पठन-पाठन की मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। प्रयोगशाला, पुस्तकालय, वाचनालय, खेलकूद सुविधाएं आदि नहीं है। कुछ विद्यालय चारदीवारी नहीं होने से असुरक्षित हैं। छात्रों के अभिभावक शासन स्तर पर समय-समय पर मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने राजकीय इंटर कॉलेजों के कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकरण कार्यक्रम की घोषणा की थी। योजना के क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। डीएम उमेश मिश्र ने योजना के क्रियान्वयन में दिलचस्पी ली। जिस पर तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम ने राजकीय इंटर कॉलेजों में जाकर मूलभूत सुविधाओं की कमियों का पता लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन को भेज दी गई हैं। शासन से बजट आवंटित होगा। आदेश आने पर कायाकल्प के काम शुरू हो जाएंगे। जिला अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि रिपोर्ट शासन को भेजे जाने से जल्द कायाकल्प की आस जगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed