{"_id":"64949f3fa82f1fbdba038cb4","slug":"old-man-dies-in-bull-attack-villagers-create-ruckus-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5599-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 23 Jun 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर के गांव रायपुर में सांड के हमले मे मरने वाले मिसरे का फाइल फोटो
- ग्रामीणों ने शव पुलिस चौकी पर रखकर हंगामा किया
- खेतो में घूम रहे गोवंश को पकड़वाने और मुआवजे की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। रायपुर के जंगल में बकरी चराने गए एक वृद्ध को वहां घूम रहे सांड़ ने जमीन पर पटक पटक कर दे मारा, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे गांव भोजपुर में निजी चिकित्सक को दिखाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर शव रखकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी मिसरे (60) बकरियों को चराने जंगल ले गया था। जब जंगल में बकरी चरा रहा था तभी जंगल में घूम रहे सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने मिसरे को लहूलुहान कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर मिसरे को बचाया और आवारा गोवंश को भगाया। गंभीर घायल हुए मिसरे को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खेतों में घूम रहे गोवंश को पकड़वाने और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को लेकर हंगामा कर दिया। रात तक ग्रामीण शव को मौअज्जमपुर पुलिस चौकी पर रखकर हंगामा करते रहे।