फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officials counted the benefits of cycling

अधिकारियों ने साइकिल चलाकर गिनाए फायदे

Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Officials counted the benefits of cycling
बिजनौर में साइकिलिंग के लिए जागरूक करने निकला अफसरों का साइकिलिंग ग्रुप। - फोटो : BIJNOR
अधिकारियों ने साइकिल चलाकर गिनाए फायदे
विज्ञापन

बिजनौर। मैं तो अकेला ही चला था जानिब-ए- मंजिल, मगर लोग आते गए और कारवां बनता गया। किसी शायर की ये लाइनें जिले के साइकिलिंग ग्रुप पर सटीक बैठती हैं। जी हां, लोक निर्माण विभाग के पांच अफसरों ने साल 2020 में साइकिलिंग ग्रुप बनाया था, जिसमें आज अन्य विभागों के अफसर और आम लोग भी जुड़ चुके हैं। शुक्रवार को साइकिल दिवस पर इस ग्रुप ने अफजलगढ़ तक की दूरी कर राहगीरों को साइकिल चलाने के फायदे गिनाए।

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता समेत अन्य कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। इनके ग्रुप ने जिला मुख्यालय से अफजलगढ़ तक की दूरी साइकिल से ही तय की। अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बताया कि साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता। बता दें कि यह ग्रुप रोजाना 25 से तीस किलोमीटर तक साइकिल चलाता है। लोक निर्माण विभाग के कई इंजीनियर अब कार्यालय भी साइकिल से ही आते हैं। सुनील सागर बताते हैं कि साल 2020 में उन्होंने अपने विभाग के पांच इंजीनियरों को संग लेकर ग्रुप बनाया था। बाद में दूसरे विभागों के अधिकारी भी इस ग्रुप में शामिल होते गए। उनके ग्रुप का मकसद है कि लोग फिर से साइकिल की ओर लौट आएं। साइकिल चलाकर समाज में किसी का कद कम नहीं हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed