फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officer careless: Terror of leopards on roads and fields, memorandum given

अफसर लापरवाह : सड़कों, खेतों में गुलदारों का आतंक, दिया ज्ञापन

Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Officer careless: Terror of leopards on roads and fields, memorandum given
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे रालोद कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के बैनर तले पदाधिकारी, कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने जिले को गुलदार, जंगली जानवरों से निजात दिलाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, पर्याप्त बिजली देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व रालोद किसान प्रकोष्ठ की पार्टी कार्यालय पर बैठक में पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर किसानों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में छोटन चेयरमैन कड़ापुरा को जिला सचिव तथा अंकुल बाटपुरा को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जंघाला ने कहा कि जिले पर बैठे कुछ विभागों के लापरवाह अधिकारी सरकार की किसानों के बीच विश्वनीयता को खराब करना चाहते है। रालोद उनके मनसूबों को सफल नहीं होने देंगा। क्योंकि रालोद भी सरकार का हिस्सा है। रालोद किसान, मजदूर व जरूरतमंदों की पार्टी है। ज्ञापन देने वालों में ब्रजवीर सिंह आर्य, पूनम चौधरी, संजीव राठी, सोनू चौधरी, गिरिराज सिंह, मनोज, नेपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed