{"_id":"5bccc0d9bdec2269b3459040","slug":"obtener-el-nombre-del-pais-iluminado-por-la-generacion-joven-educada-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करें युवा पीढ़ी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करें युवा पीढ़ी’
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावी छात्र/छात्रा कल्याण समिति बिजनौर के 17वें कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के युवाओं से शिक्षित होकर देश व समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
इंदिरा बाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम ब्रांच मेरठ डा.बीपी अशोक ने बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन, संघर्ष एवं आधुनिक भारत के वंचित समाज के बारे में बताया। बाबा साहेब के नारे शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को अपनाने का आह्वान किया गया। कवि मंजीत सिंह ने कविता व गीतों के माध्यम से बाबा साहेब का संदेश दिया। कार्यक्रम में 2018 में हाईस्कूल में 70 प्रतिशत, इंटर में 65 प्रतिशत, स्नातक व स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत थिा आईएएस, पीसीएस, एनडीए, नीट, एमबीबीएस, एमडी आदि परीक्षाओं में शानदार अंक पाने वाले करीब 950 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को जिला कोषाधिकारी सूरज कुमार, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी अशोकराम गौतम, इंकम टैक्स ऑफिसर देहरादून सुरेंद्र कुमार, डा.दीक्षित राज, निर्देश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष चंद्रहास सिंह व संचालन गुलशरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विक्की हल्द्वा ने किया। इस दौरान जयराम सिंह, तेजपाल सिंह, बाबूलाल सिंह, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, उमेश सिंह, रामनाथ सिंह, प्रमेंद्र रायसान, ब्रह्मपाल सिंह, चतर सिंह, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे