{"_id":"629a4c39d45d9525756c3541","slug":"nurpur-beat-haldaur-s-team-in-cricket-bijnor-news-mrt5914154100","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में नूरपुर ने हल्दौर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में नूरपुर ने हल्दौर की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में नूरपुर ने हल्दौर की टीम को हराया
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल में आयोजित शांति देवी रामप्रकाश मेमोरियल पेरेंट्स ट्रॉफी मैच में नूरपुर की टीम ने हल्दौर की टीम को सात विकेट से पराजित किया। टी-20 यू-16 मैच में रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर का मुकाबला जीएसएन पब्लिक स्कूल हल्दौर के बीच हुआ।
टॉस जीतने के बाद रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जीएसएन पब्लिक हल्दौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 10 विकेट पर 87 रन बनाए। जिसके जवाब में रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बनाकर जीत हासिल की। नूरपुर की टीम सात विकेट से विजयी रही। नूरपुर की टीम के बल्लेबाज अर्श मलिक ने 24 गेंदों में 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे। नूरपुर टीम के गेंदबाज कुनाल धनकड़ ने दो ओवर में तीन रन देकर चार विकेट लिए। कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट कोच सत्वेंद्र सिंह ने किया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद कुमार मित्तल व अनिरुद्ध मित्तल ने सभी छात्रों के क्रीड़ा कौशल की प्रशंसा की।