{"_id":"609822ba8ebc3e8dad0e46d5","slug":"now-vaccination-will-be-done-only-after-online-registration-bijnor-news-mrt537691210","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। अब किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को ऑनलाइन पंजीकरण किए बगैर एंटी कोविड वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। जिले में अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा है। सरकार ने शुरुआत में तो 18 से 45 साल वालों को ही इस दायरे में रखा था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए टीकाकरण की श्रेणी में आने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया गया है।
सरकार की ओर से कोरोना के बचाव के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कोरोना कर्फ्यू और अन्य कई की पाबंदियों के बाद भी संक्रमण नियंत्रण में नहीं आ रहा है। कोरोना को परास्त करने के लिए सरकार ने एक मार्च से आम जनता के लिए भी एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने की शुरुआत की जा चुकी है। तब से लेकर बिजनौर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित जिले भर के करीब पौने दो लाख लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव की ओर से निर्देशित किया गया है कि दस मई से 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों का कोविड-19 का प्रथम डोज के लिए टीकाकरण केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से चल रहे टीकाकरण सत्रों पर 45 साल से अधिक आयु की ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है। डा. अशोक कुमार ने बताया कि 45 साल या उससे अधिक आयु के जो भी व्यक्ति स्वयं को एंटी कोविड वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, वे स्वयं ही www.cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर या आरोग्य सेतु एप की सहायता से पंजीकरण के बाद उनके द्वारा चयनित टीकाकरण सत्र पर सीट बुक कराने के बाद निर्धारित तिथि पर टीकाकरण कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज का कार्य पूर्व की भांति यथावत चलता रहेगा।