{"_id":"62d5af1b90f9f66a9d2b1ae2","slug":"now-training-will-be-given-to-anm-at-government-center-bijnor-news-mrt597557451","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी सेंटर पर एएनएम को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी सेंटर पर एएनएम को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की नहटौर सीएचसी पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का कायाकल्प किया जा रहा है। जल्द ही एएनएम को यहां ट्रेनिंग दी जाएगी। सितंबर से पहले ही ट्रेनिंग सेंटर को शुरू किया जाएगा। यहां सरकारी तौर पर चयनित एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की ओर से सभी जिलों में एएनएम को सरकारी अस्पतालों में ही प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।
नहटौर सीएचसी में बने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर काफी सालों से बंद था, जिसके चलते अब सरकार के निर्देशों के बाद दोबारा ट्रेनिंग सेंटर का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन स्तर से प्रदेश भर की 2600 छात्र-छात्राओं का एएनएम पद के लिए चयन किया गया है, जिनको सरकारी तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के ट्रेनिंग सेंटर में भी 30 से 50 एएनएम तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी तक जिले में प्राइवेट कॉलेजों में एएनएम का कोर्स कराया जाता था, लेकिन अब सरकार की ओर से एएनएम का कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें सरकारी तौर पर रखा जाएगा। इसमें 20 प्रतिशत आशा और 12वीं पास करने वाली छात्राएं शामिल रहेंगी। जो एएनएम का कोर्स करना चाहती हैं। उन्हें नहटौर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय होगा।
201 पद खाली चल रहे एएनएम के पद
जिले में एएनएम के 398 पद स्वीकृत हैं, लेकिन कुल 197 पदों पर एएनएम की नियुक्ति है। जिसके चलते 201 एएनएम के पद खाली चल रहे हैं। जिसके चलते अब सरकार ने पिछले वर्ष जिन एएनएम का चयन किया है। उन्हें सरकारी तौर पर एएनएम की ट्रेनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनिंग सेंटर का लगभग कायाकल्प पूरा : डॉ. आशीष
नहटौर सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का कायाकल्प लगभग पूरा हो चुका है। ट्रेनिंग सेंटर का कायाकल्प उनकी देखरेख में ही हो रहा है। जल्द ही एएनएम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।
वर्जन ...
नहटौर में बन रहा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सितंबर से पहले शुरू हो जाएगा। यहां एक बार में 30 से लेकर 50 एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन की ओर से लिस्ट भेजी जाएगी, उसकी आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ