फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the right justice, the punishment will be given to the poor

अब मिला सही इंसाफ, दरिंदों को मिली सजा बनेगी नजीर

Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the right justice, the punishment will be given to the poor
बिजनौर। हैदराबाद में दरिंदगी का शिकार हुई बेटी को इंसाफ मिल गया। निर्भया कांड के दोषियों को भी सजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। देश में पहली बार दरिंदगी के आरोपियों को इतनी जल्दी और कड़ी सजा मिली है। इससे महिलाओं ने संतोष जारी किया है। महिलाओं का कहना है कि हैदराबाद पुलिस ने दरिंदगी की सोच का एनकाउंटर किया है। अब दरिंदगी की सोच रखने वालों अपनी सोच को खत्म कर देना होगा। महिलाओं का कहना है कि देश में पहली बार अदालत ने नहीं पुलिस ने इंसाफ किया है। पुलिस अपनी इस इंसाफ की कार्यशैली को नहीं छोड़े। पुलिस अगर एक साल तक ऐसे ही इंसाफ करती रहे तो देश से सभी अपराध खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

हैदराबाद में बेटी से दरिंदगी की हद पार करने वाले हैवानों को सजा मिल गई। आरोपी पुलिस की गोली से ढेर हो गए। दिल्ली में निर्भया के दोषियों को भी सजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। गृह मंत्रालय ने उनकी दया याचिका खारिज कर दी है। महिलाओं से दरिंदगी के दोषियों के लिए शुक्रवार का दिन नजीर बन गया है। महिलाओं ने इस पर खुशी जताते हुए ताबड़तोड़ इंसाफ की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसी होनी चाहिए कार्रवाई
गृहणी प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि बेटियों से दरिंदगी करने वालों को सजा देने में अब तक दूसरे देशों का नाम ही सामने आता था। आज देश की हैदराबाद पुलिस ने बेटियों के आरोपियों को ताबड़तोड़ सजा देकर मिसाल कायम कर दी है। अब दूसरे राज्यों की पुलिस भी इसका ही अनुसरण करें। बेटियों से दरिंदगी करने की सोचने वालों की भी रूह कांप जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में ठेका है तो उन्नाव में किसने रोका है
व्यापारी पूजा शर्मा का कहना है कि हैदराबाद में ठोका है तो उन्नाव में किसने रोका है। उन्नाव में भी बेटी से दरिंदगी करने वालों ने हदें पार की हैं। अब उनके साथ भी वहीं होना चाहिए जो हैदराबाद में हुआ है। गैंगरेप के आरोपियों को शूट टू किल के ऑर्डर सरकार दें।
यही चाहती थी देश की जनता
गृहणी मृणालिनी शर्मा का कहना है कि पहली बार पुलिस पर फूल बरसते देखे हैं। हैदराबाद पुलिस ने वो किया है जो पूरे देश की जनता चाहती थी। पुलिस को रुकना नहीं चाहिए। जो भी दरिंदगी करे उसके खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई हो।
मामला एक नजीर बनेगा
सिविल लाइन निवासी प्रवेशिका देवी का कहना है कि हैदराबाद में दरिंदों के साथ कार्रवाई सही है। यह मामला एक नजीर बनेगा। आने वाले समय में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी। दरिंदों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
सम्मान की है हकदार
शंभू दयालपुरम़ निवासी रश्मि राजपूत ने बताया कि आए दिन हो रही घटनाओं से महिलाओं व बेटियों में भय की स्थिति पनप रही थी। पुलिस ने जो कार्य किया है इसके लिए वह सम्मान की हकदार है। महिलाओं में एक नई ऊर्जा आएगी। बेटियां खुलकर स्कूल आ जा सकेंगी। अब देश में भय का माहौल खत्म होगा।
बख्शा नहीं जाना चाहिए
मोहल्ला नई बस्ती निवासी मंजू सिंह के मुताबिक दरिंदों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। देश के किसी भी कोने में दरिंदगी की घटना होता है तो दरिंदों के साथ जो बर्ताव हैदराबाद पुलिस ने किया है उसी प्रकार का होना चाहिए।
अब वहां अलग ही बनेगा माहौल
नई बस्ती निवासी अर्पी चौधरी का कहना है कि हैदराबाद मेें दरिंदगों के एनकाउंटर से अब वहां अलग ही माहौल बनेगा। वहां अब कोई आरोपी बेटी को छूने की सोचेंगे भी नहीं। पुलिस ने केवल दरिंदों का ही नहीं बल्कि दरिंदगी की सोच का भी एनकाउंटर किया है। निर्भया के दोषियों को जिस दिन फांसी होगी उस दिन दरिंदगी की सोच भी खत्म होगी।
हैदराबाद बेटी को मिला न्याय
गांव इस्लामपुर साहू की प्रधान पूनम चौधरी का कहना है कि हैदराबाद की बेटी को न्याय मिल गया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ एकदम सही काम किया है।
बाकी बेटियों को इंसाफ का है इंतजार
बैराज कॉलोनी चक्कर रोड निवासी मणिकांता सिंह ने बताया कि देश में दो बेटियों को इंसाफ मिल गया, लेकिन बाकी बेटियों को इंसाफ का इंतजार है। दुष्कर्म के आरोपी कहीं भी हों उनके साथ यही सलूक होना चाहिए जो हैदराबाद पुलिस ने किया है।
पूरे देश में जगी है चेतना
साकेत कॉलोनी निवासी शिक्षिका रचना कश्यप का कहना है कि एक एनकाउंटर ने पूरे देश में चेतना जगा दी। निर्भया के आरोपियों को दया याचिका खारिज हो गई। राष्ट्रपति ने भी ऐसे मामलों में दया याचिका दाखिल न कराने की बात कही है।
सोच बदलें या अंजाम के लिए रहें तैयार
गांव तिमरपुर निवासी मनोरमा देवी का कहना है कि हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई ने देश में पुलिस की एक अलग इमेज बना दी है। अब दरिंदगी करने की सोच रखने वाले या तो अपनी सोच को बदलें या फिर हैदराबाद जैसे अंजाम के लिए तैयार रहें। अब समाज में दरिंदगी करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।
ऐसा ही सलूक होना चाहिए
मोहल्ला सोतीयान निवासी शिक्षिका रचना कपूर खन्ना ने बताया कि पुलिस ने एकदम सही किया है। दरिंदों के खिलाफ ऐसा ही सलूक होना चाहिए। दरिंदों के दिल में अब अपने कृत्य का खौफ होगा।

कानून ने ही सजा दी है
मन्नुपुरम कॉलोनी निवासी अर्चना शर्मा का कहना है कि दरिंदों को कानून ने ही सजा दी है। पुलिस भी कानून का ही पालन करती है।

रचना कश्यप।

रचना कश्यप।- फोटो : BIJNOR

मनोरमा।

मनोरमा।- फोटो : BIJNOR

मंजू सिंह।

मंजू सिंह।- फोटो : BIJNOR

रशिम।

रशिम।- फोटो : BIJNOR

प्रवेशिका राजपूत।

प्रवेशिका राजपूत।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed