{"_id":"64b8332fe0295976de0058c4","slug":"now-the-capacity-of-bijnor-sugar-mill-will-be-45-tcd-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-7295-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - अब बिजनौर चीनी मिल की क्षमता होगी 45 टीसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - अब बिजनौर चीनी मिल की क्षमता होगी 45 टीसीडी
Thu, 20 Jul 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में चीनी मिल का होता मरम्मत कार्य।
- गन्ना सुरक्षण बैठक में मांगा जाएगा पुराना गन्ना क्षेत्रफल
-- -- -- -- - आंकडे़
35 टीसीडी पेराई क्षमता बिजनौर मिल की
10 टीसीडी की क्षमता की हो रही बढ़ोत्तरी
45 टीसीडी की क्षमता हो जाएगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वेव ग्रुप की चीनी मिल बिजनौर से जुड़े किसानों के लिए खुशी की बात है। बिजनौर चीनी मिल आगामी गन्ना पेराई सत्र में अपनी बढ़ी क्षमता 45 टीसीडी (टन प्रति दिन ) गन्ना पेराई करेगी। चीनी मिल की पेराई क्षमता में दस टीसीडी की बढ़ोत्तरी का कार्य तेजी से चल रहा है। क्षमता बढ़ाने के साथ चीनी मिल अपना पुराना गन्ना क्षेत्र भी मांग रही है।
एक चीनी मिल नूरपुर क्षेत्र में चांगीपुर में बन रही है। इसके अलावा बिजनौर चीनी मिल की दस टीसीडी की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अब जनपद बिजनौर में गन्ने की बेकदरी नहीं होगी। बिजनौर चीनी मिल की क्षमता अभी तक 35 टीसीडी है। बीते पेराई सत्र में चीनी मिल 48.08 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 24 अप्रैल को बंद हो गई थी। चीनी मिल बहुत पुरानी होने के कारण क्षमता से कम ही गन्ने की पेराई कर रही थी। चीनी मिल के संचालन की स्थिति अच्छी नहीं होने से गन्ना विभाग ने बिजनौर क्षेत्र के क्रय केंद्र अन्य मिलों को आवंटन कर दिए थे। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल में मरम्मत कार्य अच्छा हुआ था। इस कारण चीनी मिल ने अपनी क्षमता के बराबर गन्ने की पेराई की। अब दस टीसीडी की क्षमता ओर बढ़ाई जा रही है। अब बिजनौर चीनी मिल 45 टीसीडी हो जाएगी।
सालमाबाद निवासी किसान वरुण कुमार का कहना है कि चीनी मिल की क्षमतावृद्धि अच्छा कदम है। चीनी मिल समय से संचालित हो और समय से गन्ना पेराई कर गन्ना मूल्य भुगतान भी समय से करें। यही किसान के लिए अच्छा कदम है। गांव आदमपुर के किसान सुभाष काकरान का कहना है कि चीनी मिल की क्षमता वृद्धि होना अच्छी बात है, लेकिन चीनी मिलें गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से करें।
विज्ञापन
साढ़े सात किमी की परिधि के गन्ना क्षेत्र की मांग
बिजनौर चीनी मिल के जीएम केन राहुल सिंह ने बताया कि चीनी मिल की पेराई क्षमता 35 टीसीडी से बढ़कर 45 टीसीडी हो जाएगी। पहले चीनी मिल पर करीब 28 क्रय केंद्र थे। वर्तमान में चीनी मिल पर गेट क्षेत्र के अलावा आठ क्रय केंद्र हैं। कहा कि गन्ना सुरक्षण की बैठक में पुराना क्षेत्र साढ़े सात किलोमीटर की परिधि में आने वाले गन्ना क्षेत्र के 16 क्रय केंद्र लेने की मांग कर रहे हैं।