{"_id":"581f804c4f1c1b342fb37451","slug":"now-open-residential-schools-for-minorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अल्पसंख्यकों के लिए खुलेंगे आवासीय विद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अल्पसंख्यकों के लिए खुलेंगे आवासीय विद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शासन ने मुस्लिम बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा देने के लिए बारहवीं तक का आवासीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए भी एक आवासीय विद्यालय खुलेगा। विद्यालयों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। जमीन अधिग्रहीत करके निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक जिले में 602 अल्पसंख्यक गांव हैं। 25 से 100 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले गांव अल्पसंख्यक कैटेगिरी में आते हैं। शासन ने धामपुर तहसील के गांव फतेहपुर जमाल उर्फ मनोहरवाला में बालिका आवासीय विद्यालय और मोहम्म्दपुर देवमल ब्लाक के गांव मोहनपुर में बालकों के लिए आवासीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। दोनों विद्यालयों में यूपी बोर्ड सेे मान्यता प्राप्त कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं चलेगी। दोनों स्कूलों के लिए ग्राम समाज की पांच-पांच बीघा जमीन अधिग्रहीत की गई है। डीएम के आदेश पर जमीन की नापतौल करके राजस्व अभिलेखों में विद्यालयों का नाम दर्ज कर दिया गया है। मिश्र के अनुसार शासन ने विद्यालयों की वित्तीय मंजूरी दे दी है। विद्यालयों के निर्माण के लिए प्रति विद्यालय एक करोड़ 51 लाख के लिहाज से तीन करोड़ दो लाख की पहली किस्त विभाग को मिल गई है। निर्माण का ठेका कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसिज उप्र जल निगम को दिया गया है।