{"_id":"639caa7174579b726b322556","slug":"now-children-will-get-third-dose-of-polio-bijnor-news-mrt618033477","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब बच्चों को लगेगी पोलियों की तीसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब बच्चों को लगेगी पोलियों की तीसरी डोज
विज्ञापन
बिजनौर। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अब पोलियो की तीसरी डोज लगाई जाएगी। अभी तक बच्चों को केवल दो डोज ही लगती थी। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए तीसरी डोज की शुरूआत की गई है। बच्चों को पोलियो की तीसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमओआईसी को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया।
जिले में पोलियों की तीसरी डोज नियमित टीकाकरण के तहत लगाई जाएगी। नियमित टीकाकरण जनवरी से शुरू होगा। इसलिए पोलियो की तीसरी डोज जनवरी से लगनी शुरू होगी। अभी तीसरी डोज लगाने को लेकर स्वास्थ्य तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को सर्वे भी किया जा रहा है, जो नौ माह की आयु के हैं। क्योंकि पोलियो की तीसरी डोज नौ महीने के बच्चों को ही लगेगी। इसके अलावा पोलियों की तीसरी डोज खसरा के टीके के साथ लगाई जाएगी। चिकित्सकों को कहना है कि खसरे के टीके के साथ पोलियो वैक्सीन लगाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है, यह ज्यादा कारगर है। वैसे तो पोलियो की वैक्सीन दाएं हाथ में ही लगती है। मगर पोलियो की तीसरी डोज बच्चे के बाएं हाथ में लगाई जाएगी। क्योंकि खसरा का टीका बच्चे के दाएं के हाथ में लगेगा।
इन बच्चों को लगेगी पोलियो की तीसरी डोज
जिन बच्चों को पोलियो की दो डोज लग चुकी है। उन्हें ही पोलियो की तीसरी डोज लगेगी। इसके अलावा तीसरी डोज खसरा के टीके के साथ ही लगेगी। अगर किसी बच्चे को पहले खसरा का टीका लग चुका है तो उसे पोलियो की तीसरी डोज नहीं लगेगी।
विज्ञापन
इन माह के बच्चे को लगती है पोलियो की वैक्सीन
चिकित्सकों के मुताबिक पोलियो की पहली डोज डेढ़ माह के बच्चे को लगाई जाती है। इसके बाद दूसरी डोज साढ़े तीन माह के बच्चे को लगती है। इसके बाद अब पोलियो की तीसरी डोज भी लगेगी। यह डोज नौ माह के बच्चे को लगेगी। इसके बार में एमओआईसी को प्रशिक्षण दिया गया है।
अब बच्चों को पोलियो की तीसरी डोज भी लगेगी। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश दिया गया है। इसके लिए सभी एमओआईसी को प्रशिक्षण दे दिया गया है। जनवरी से नियमित टीकाकरण के साथ पोलियो की तीसरी डोज लगनी शुरू होगी।.....डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी