{"_id":"5f08b1988ebc3e63b511e142","slug":"now-all-the-services-of-family-planning-will-be-restored-bijnor-news-mrt4906254155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिवार नियोजन की सभी सेवाएं होंगी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिवार नियोजन की सभी सेवाएं होंगी बहाल
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्थगित की गईं स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। शासन ने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब परिवार नियोजन की सेवाओं को भी बहाल करने के निर्देश दिए हैं। छोटा परिवार सुखी परिवार की सोच को साकार बनाने के लिए एक बार फिर से तेजी आएगी। हालांकि नसबंदी की सेवा अभी रोका गया है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत ने दिशा-निर्देश जारी किया है। जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र शुरू किए गए हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि गर्भ निरोधक सामग्री की उपलब्धता एफपीएलएमआइएस पोर्टल के माध्यम से ही शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। नॉन कोविड-19 प्रसव इकाइयों पर समस्त अस्थाई विधियां पीपीआईयूसीडी, अंतराल आइयूसीडी, अंतरा त्रैमासिक इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गोली, कंडोम, माला-एन गर्भ निरोधक गोलियां आदि पूर्व कि भांति संचालित की जाएंगी। जिन आशा, एएनएम अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की हॉटस्पाट कंटेंटमेंट जोन में ड्यूटी लगी हैं या निवास करते हैं, अथवा ऐसे स्वास्थ्यकर्मी जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनकी ड्यूटी ऐसे कार्यों में नहीं लगाई जाएगी। जिन प्रसव इकाइयों पर कोविड-19 के मामले नहीं हैं, वहां पर सभी अस्थाई विधियां जैसे पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा, छाया या सभी गर्भ निरोधक गोलियां पहले की तरह दी जाएंगी।