फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice pasted on the house of the accused of grabbing 50 lakhs

50 लाख हड़पने के आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा

Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted on the house of the accused of grabbing 50 lakhs
नजीबाबाद। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये हड़पने के फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया है। आरोपी के पेश न होने पर जल्द ही न्यायालय के आदेश पर उसके मकान की कुर्की की जाएगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे मोहल्ला गडरियान निवासी शहजाद खान पुत्र मो. यूसुफ के मकान पर पुलिस ने 30 दिन के भीतर पेश होने का नोटिस चस्पा किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव चौधरी ने करीब 50 लाख रुपए हड़पने के आरोप में फरार चल रहे शहजाद के मकान पर न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 30 दिन के भीतर न्यायालय में उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed