फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice of possibility of mass loss from Ganga in Gauspur

गौसपुर में गंगा से जन हानि की संभावना का नोटिस

Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notice of possibility of mass loss from Ganga in Gauspur
नांगलसोती के गौसपुर में कटान करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में गंगा से जन हानि की संभावना का नोटिस
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नांगलसोती पुलिस ने गौसपुर के ग्रामीणों को गंगा के कटान से कृषि भूमि और जन-हानि की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए नोटिस जारी किए हैं। खतरे का नोटिस मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप है।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर व तय्यबपुर गौरवा में गंगा नदी से भारी कटान होता है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा नदी में समाने के साथ गंगा नदी गांव की आबादी की ओर बढ़ती है। गंगा नदी गौसपुर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर बह रही है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा से जलस्तर बह रहा है। नांगलसोती थाने में तैनात हलका इंचार्ज एसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बुधवार को दोपहर बाद ग्रामीणों को गंगा के खतरे के नोटिस सौंपे। क्षेत्र में भी नांगलसोती पुलिस की ओर से नोटिस चस्पा किए गए हैं जिसमें श्रावण मास में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भूमि कटान और जन-हानि की संभावना को देखते गौसपुर, तय्यपुर गौरवा के ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों अवनीश कुमार, विरेंद्र सिंह, राजेश, विपिन, अरविंद कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन ने गौसपुर क्षेत्र को गंगा की तबाही से बचाने के लिए बार-बार मांग के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं और अब ग्रामीणों को खतरे की चेतावनी देकर संभावित तबाही से आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है पुलिस का नोटिस
सादर अवगत कराना है कि आपका ग्राम गौसपुर उर्फ तय्यबपुर गौरवा उर्फ पृथ्वीपुर थाना नांगल जनपद बिजनौर गंगा के किनारे पर बसा है। इस माह श्रावण में गंगा नदी में जल अधिक आने के कारण गंगा कट कर बह रही है जिससे जन व धन हानि की प्रबल संभावना है। अत: आपको सूचित किया जाता है कि आप लोग सुरक्षित स्थान पर निवास करने का कष्ट करें जिससे भविष्य में होने वाली जन व धन हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed