फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to trespassers

अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to trespassers
अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
विज्ञापन

हल्दौर। नगर की मुख्य सड़कों एवं बाजार में अतिक्रमण से बाजारों और सड़कों पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर 23 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं। तालाब के किनारे अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने के मामले में भी 14 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इनमें एक पालिका का सभासद भी शामिल है।

अतिक्रमण राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। रेलवे फाटक से बाजार टाट मोहरा तक सड़क के दोनों ओर लोगों ने अवैध कब्जे करके स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। बाजार टाटमोहरा व सीडी इंटर कॉलेज मार्ग पर अवैध खनन का रेत व बजरी काफी क्षेत्र में अतिक्रमण किए हुए हैं। जामा मस्जिद, हरवंश बाजार, गांधी मार्केट में दुकानदारों ने दुुकानों के सामने सामान रखकर रास्तों को संकरा कर दिया है। मोहल्ला खेड़ा में पूर्व चकबंदी कार्यालय से मोहल्ला छीपीयान तक कुछ लोगों के घरों के सामने मलवा, ईंट व पत्थर आदि सामान मार्ग में पड़ा होने से राहगीरों व गृह स्वामियों के बीच आए दिन विवादित स्थिति बनी रहती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने नगर में लाउडस्पीकर व मुनादी के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने की चेतावनी दी है। साथ ही 23 लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनका सामान जब्त कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि टेंपो स्टैंड से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक अतिक्रमण के दायरे में आने वाले 23 लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस तामील करा दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में ही तालाब पर अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने के मामले में 14 लोगाें के खिलाफ भी उनके घरों में नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा नगर के कई मार्गों पर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कवायद शुरू की जा रही है। साथ ही दिसंबर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के लिए एसडीएम सदर को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed