{"_id":"67781d44dc91f600e104275c","slug":"notice-issued-to-nh-and-contractors-on-digging-in-ganga-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-139868-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा में खोदाई करने पर एनएच और ठेकेदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा में खोदाई करने पर एनएच और ठेकेदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा बैराज के पास गंगा में खोदाई करने पर प्रशासन ने एनएच और ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर एक करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया। पिछले दिनों सड़क निर्माण में गंगा की रेत डाल दी गई थी।
इन दिनों बैराज रोड पर फोर लेन का निर्माण चल रहा है। गंगा के दोनों ओर अप्रोच रोड बनाई जा रही है। बिजनौर की ओर अप्रोच रोड पर भराव करने के लिए ठेकेदारों ने गंगा में खोदाई कर दी थी और मिट्टी के स्थान पर रेत डाल दिया। यही नहीं मामला खुला तो मुख्य सड़क के दोनों ओर रेत छिपाने के लिए मिट्टी भी डाली।
इसके बाद खनन विभाग और राजस्व की टीम ने मामला पकड़ लिया। श्मशान घाट से 500 मीटर नीचे की ओर बड़ी मात्रा में गंगा से रेत उठाने का मामला पकड़ में आ गया। इस क्षेत्र को कागजों में मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत बताया गया।
विज्ञापन
वहीं, जहां रेत डाला गया, वह क्षेत्र बिजनौर से जुड़ा बताया गया। अब प्रशासन ने एनएच अफसरों और ठेकेदारों पर एक करोड़ का जुर्माना लगा दिया। नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने और जुर्माना जमा न करने पर आरसी काटी जाएगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बताया कि नोटिस जारी हुआ है। जवाब का इंतजार किया जा रहा है। यदि जवाब नहीं मिलता तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।