फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to 24 doctors who are absent

बिना बताए गायब चल रहे 24 चिकित्सकों को नोटिस जारी

Wed, 18 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 24 doctors who are absent
गैरहाजिर चल रहे 24 चिकित्सकों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। लंबे समय से बगैर किसी सूचना के गैर हाजिर चल रहे जिले में तैनात 24 सरकारी चिकित्सकों को अंतिम चेतावनी के साथ नोटिस दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी कर कहा है कि यदि एक माह के भीतर जवाब नहीं दिया, तो सेवा समाप्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल सोती में तैनात डाक्टर सुमित कुमार राठी आठ अक्तूबर 2018 से गैर हाजिर हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डाक्टर जयवंती देवी 14 मई 2018 से, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के डाक्टर आजम एक मई 2019 से, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के डाक्टर अर्पित श्रीवास्तव 30 जुलाई 2019 से, यहीं पर कार्यरत डाक्टर सचिन कर्णवाल 17 जुलाई 2019 से, हल्दौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डाक्टर निखिल कुमार सात अप्रैल 2017 से, बढ़ापुर के अस्पताल में तैनात डाक्टर शक्तिनाथ 21 मई 2018 से बिना बताए गैर हाजिर हैं। इसके अलावा डाक्टर राजेश कुमार, डाक्टर कुलदीप, डाक्टर मशरूफ, डाक्टर विक्रांत, डाक्टर विवेक, डाक्टर मनमोहन, डाक्टर विक्रम, डाक्टर अमित कुमार, डाक्टर फराज, डाक्टर अमित गौड़, डाक्टर अमित गोयल, डाक्टर ऋतंजय शर्मा, डाक्टर शशिभूषण प्रसाद, डाक्टर प्रतिभा शाक्य, डाक्टर प्रभात चौधरी, डाक्टर अतुल कुमार, डाक्टर हम्माद अर्शी कई साल से बिना सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि इससे पूर्व भी इन चिकित्सकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। शासन के निर्देश पर अब अंतिम चेतावनी जारी की गई है। यदि एक माह के भीतर इन्होंने जवाब नहीं दिया, तो सेवा समाप्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed