{"_id":"69af145ec005b6aa4a036034","slug":"notice-issued-to-11-hospital-operators-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174154-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 11 अस्पताल संचालकों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 11 अस्पताल संचालकों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
नगीना। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निजी अस्पतालों के खिलाफ सोमवार को चलाए गए अभियान में 11 अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक अस्पताल बंद पाया गया जबकि अधिकतर अस्पतालों में प्रशिक्षित चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से आठ अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की संस्तुति की है।
अमर उजाला ने रविवार के अपने अंक में नगर में बिना पंजीकरण व अप्रशिक्षित चिकित्सकों के सहारे निजी अस्पतालों के संचालित होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर नगीना एसडीएम विजय शंकर ने सीएमओ से नगीना में पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने के साथ सभी निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने का अनुरोध किया था। सोमवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल, नायब तहसीलदार अजब सिंह व श्याम सुंदर के नेतृत्व में टीम ने नगर में 12 अस्पतालों का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने बताया कि अधिकतर निजी अस्पतालों में वे चिकित्सक नहीं मिले, जिनके नाम अस्पताल के बोर्ड पर लिखे हैं। जबकि एक अस्पताल बंद पाया गया। उनका कहना है कि सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस दे दिए गए हैं जिन्हें दो दिन के भीतर अपना जवाब उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि तीन अस्पतालों को छोड़कर शेष आठ अस्पताल जब तक अधिकृत चिकित्सक अपनी ओपीडी का समय व 24 घंटे ऑन कॉल का शपथ पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराते, तब तक अस्पतालों का पंजीकरण निलंबित या निरस्त करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि समय अवधि के बाद अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगीना में 28 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।