{"_id":"6117fe588ebc3ee09228e563","slug":"not-a-single-vaccination-in-three-villages-bijnor-news-mrt5519079127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में एक नागरिक का भी नहीं हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में एक नागरिक का भी नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के ग्राम नया गांव, मेदूवाला एवं ग्राम मेदूवाला चौहड़ खाता में एक भी नागरिक को एंटी कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। जीवन ज्योति सेवा मिशन ने सीएमओ इन गांवों में विशेष शिविर अनुसूचित जाति के 200 परिवारों का टीकाकरण कराने की मांग की है।
शनिवार को जीवन ज्योति सेवा मिशन के अध्यक्ष अजय कैशले की ओर से सीएमओ को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि संस्था को हल्का लेखपाल खुशीराम भारती ने अवगत कराया है कि नजीबाबाद तहसील के ग्राम मेदूवाला चौहड़ खाता एवं नया गांव (मेदूवाला) में अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लगभग 200 परिवार निवास करते हैं। इन्हें अभी तक एंटी कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज भी नहीं लग पाई है। इनके गांव नजीबाबाद तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित हैं। ये बेहद ही गरीब लोग हैं, जिस कारण अब तक ये नजीबाबाद आकर टीकाकरण नहीं करा पाए। मिशन ने सीएमओ से गांव में कैंप लगवाकर इन सभी ग्रामीणों का टीकाकरण कराने की मांग की है। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने बताया कि अभी तक यह बात उनकी जानकारी में नहीं थी। इन सभी ग्रामीणों को इनके गांव में ही कोरोना रोधी टीकाकरण कराकर प्रतिरक्षित कराएंगे। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।