फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not 28 but only nine gram panchayats in the district became TB free

Bijnor News: जिले में 28 नहीं, सिर्फ नौ ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त

Thu, 25 Jan 2024 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Not 28 but only nine gram panchayats in the district became TB free
- इन पंचायतों में एक साल में नहीं मिला एक भी टीबी रोगी
विज्ञापन

- मानक पूरे नहीं होने पर टीबी मुक्त श्रेणी से बाहर हुई 19 पंचायत
- टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की जांच के लिए टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में टीबी रोग को खत्म करने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर टीबी ग्रसित मरीजों का इलाज शुरू कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पहले 28 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने का दावा कर रहा था। मगर, अभी सिर्फ नौ ग्राम पंचायत ही टीबी मुक्त हुई हैं। इनकी जांच के लिए टीम गठित हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक माह पहले 28 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने का दावा किया था। मगर, इनमें से 19 ग्राम पंचायत मानक पूरे नहीं पाई। इसकी वजह से उन्हें अभी टीबी मुक्त पंचायत की श्रेणी से बाहर रखा गया है। कई पंचायत ऐसी हैं, जिनमें टीबी ग्रसित मरीज प्राइवेट अस्पताल या जिले से बाहर इलाज करा रहे हैं। इसका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि इन गांवों में टीबी के एक या दो मरीज सक्रिय हैं। इसके अलावा कुछ टीबी ग्रसित रोगियाें को इलाज का पैसा नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें टीबी मुक्त पंचायत घोषित नहीं किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने साल 2023 में जिले की नौ पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया। अब प्रशासन के नेतृत्व में गठित टीम हर पंचायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों को किया टीबी मुक्त घोषित
साल 2023 में जिन ग्राम पंचायतों में टीबी का कोई मरीज नहीं मिला है, उसे ही टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया है। इनमें जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रवाना, फैजीपुर, भैराखेड़ा, बाहमनसूरा, तालिबपुर, स्योहारा ब्लॉक में रनावली ग्राम पंचायत, कोतवाली देहात ब्लॉक में बेनीपुर, हल्दौर ब्लॉक के गांव कड़ापुर, नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरापुर को टीबी मुक्त घोषित किया है।

जांच के लिए गठित की गई पांच सदस्य टीम
पांच सदस्य गठित टीम में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, एडीपीआरओ रिजवान अहमद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. संजीव कुमार, नितिन कुमार शामिल हैं। टीम के इन पंचायतों में जांच करने के बाद ही तय होगा कि पंचायत टीबी मुक्त है या नहीं।


जिले में 28 में से 19 ग्राम मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इसकी वजह से अभी नौ ग्राम पंचायतों को ही टीबी मुक्त किया गया है। अभी इन नौ पंचायतों की जांच चल रही है। जांच होने के बाद टीबी मुक्त ग्राम पंचायताें की सूची शासन को भेजी जाएगी। - डॉ. सुशील कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed