फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Normal life affected in Najibabad due to rain

Bijnor News: नजीबाबाद - बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Normal life affected in Najibabad due to rain
फोटो-21एनजेडबी04ए, 04बी, 04सी
विज्ञापन

नजीबाबाद। दो दिन से रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार की तड़के तेज वर्षा से नगर के कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार से नगर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा होने से नागरिक परेशान रहे। मंगलवार की तड़के हवा के साथ तेज वर्षा होने कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोहल्ला मुगलूशाह अजमल खां रोड स्थित मुख्य नाले की निकासी अवरुद्ध होने से वर्षा का जल मुख्य मार्ग पर भर गया। क्षेत्र से कई घंटों तक आवागम प्रभावित रहा। नगर के मोहल्ला वाहिद नगर सहित कई क्षेत्रों में भी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ।


बदहाल सड़कों पर आवागमन हुआ मुश्किल
जलालाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे, आजाद चौक मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर गहरे गड्ढे और उनमें जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। जलालाबाद निवासी खुर्शीद शेख, नफीस अहमद, याकूब राईन, ग्राम प्रधान मो. जाकिर का कहना है कि जलालाबाद का आजाद चौक मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। आजाद चौक मार्ग से जलालाबाद फ्लाईओवर तक कई जगहों पर गहरे गड्ढे में जलभराव होने से कई दोपहिया वाहन सड़क पर गिरे और राहगीर चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed