{"_id":"6568caa4e1bd3e3e230484f8","slug":"noorpur-police-station-chief-present-in-line-for-not-patrolling-at-night-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-15109-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रात में गश्त नहीं करने पर नूरपुर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रात में गश्त नहीं करने पर नूरपुर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
विज्ञापन
किरतपुर में तैनात एक सिपाही को गैरहाजिर होने की वजह से निलंबित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/किरतपुर। रात में गश्त नहीं करने पर नूरपुर थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है। उन्हें थाने से हटाकर लाइन में भेज दिया गया है। हालांकि थानाध्यक्ष हटाए जाने को लेकर आरएसएस के स्वयं सेवकों पर हुए हमले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, एसपी ने किरतपुर में तैनात एक सिपाही को गैरहाजिर होने की वजह से निलंबित कर दिया है।
बृहस्पतिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने नूरपुर थानाध्यक्ष संजय तोमर को लाइनहाजिर कर दिया। बताया गया कि एसपी की ओर से रात में चेकिंग और गश्त का आदेश जारी किया गया। जांच में मालूम हुआ कि रात में पुलिस की गश्त नहीं निकली है। सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने जांच की तो सामने आया कि नूरपुर में महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस तैनात नहीं मिली। चांदपुर सीओ ने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने नूरपुर थानाध्यक्ष संजय तोमर को लाइन कर दिया।
उधर, थाने से हटाए जाने की इस कार्रवाई को स्वयं सेवकों पर हुए हमले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले नूरपुर में स्वयंसेवकों की बस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। बस रोककर स्वयं सेवकों से मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया था, मगर उन्हें तुरंत ही कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
अब नगीना थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ को प्रभारी निरीक्षक नूरपुर बनाया गया है। किरतपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वसीम को अवकाश के बाद अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने व राजकीय कार्यों में रूचि नहीं लेने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इस संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सुपुर्द की गयी है।