फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No Plant, Now Planting

पौध नहीं, अब बीजरोपण होगा

Sun, 22 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा हरीतिमा योजना में गंगा किनारे को हरियाली से भरने के लिए इस बार वन विभाग किसानों की सब्जी बोने की पद्धति को अपनाएगा। गंगा खादर में पौधरोपण करने के बजाए बीज लगाए जाएंगे। इससे गंगा किनारे हरियाली ज्यादा बढ़ेगी। अंकुरित होने वाली जगह पर पौधे   के विकसित होने की संभावनाएं   बहुत ज्यादा रहती हैं। 
विज्ञापन

गंगा जिले के बड़े क्षेत्र से होकर गुजरती है। गंगा की सफाई के लिए जिले में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा की सफाई पर पूरा जोर दे रही हैं। गंगा किनारे पर पौधरोपण के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गंगा हरीतिमा योजना शुरू की है। बिजनौर वानिकी संभाग भी जिले में गंगा किनारे करीब दो हजार हेक्टेअर जमीन में हरित पट्टी तैयार करेगा। इसके लिए पौधरोपण अभियान के बजाए इस बार बीज बोए जाएंगे। किसान जैसे खेतों में सब्जी बोने के लिए छोटी मेढ़ तैयार करता है ऐसी ही मेढ़ गंगा किनारे तैयार की जाएंगी। इनमें पौधों के बीज आदि लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

पौधे एक जगह से दूसरी जगह लगाने पर खराब हो जाते हैं। काफी पौधे मर भी जाते हैं। मगर, गंगा किनारे बीज से अंकुरित होने वाले पौधों को इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इन पौधों को जीवन के लिए संघर्ष नहीं करना होगा। खास बात यह है कि गंगा किनारे औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए जाएंगे। आंवला, अर्जुन, जामुन, पीपल, बरगद आदि के पौधे लगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन पेड़ों का इस्तेमाल दवाई बनाने में होता है। गंगा किनारे पेड़ लगने से सफाई अभियान भी जोर पकड़ेेगा। इन पेड़ों की जड़ों से पानी छनकर साफ होता है। गंगा किनारे पक्षी आदि आने से प्राकृतिक वातावरण विकसित होगा। डीएफओ डा. एम सेम्मारन के मुताबिक गंगा हरीतिमा योजना में जिले का चयन हुआ है। गंगा किनारे दो लाख पौधे लगाने का पूरा प्लान तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed