{"_id":"5fa6eead8ebc3e9bf52fb24d","slug":"no-development-in-up-hooliganism-at-its-peak-sanjay-singh-bijnor-news-mrt5100317153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विकास नहीं गुंडागर्दी चरम पर : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विकास नहीं गुंडागर्दी चरम पर : संजय सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विकास नहीं गुंडागर्दी चरम पर : संजय सिंह
अफजलगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा यूपी में विकास नहीं गुंडागर्दी चरम पर है। केवल नारेबाजी हो रही है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा तथा कांग्रेस सहित अनेक राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा अधिकांश राजनीतिक दल राज्य के विकास से कोसों दूर हैं। जो भाई भतीजावाद तथा भ्रष्टाचार और घोटालों की राजनीति करते हैं। जबकि आप बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर फूट डालो राज करो की नीति अपनाकर सत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा दिल्ली में केजरीवाल सरकार लोगों को बिजली पानी स्वास्थ्य व शिक्षा मुफ्त उपलब्ध करा सकती है तो अन्य राज्यों की सरकारें क्यों नहीं करा सकती हैं। कहा, दिल्ली के प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए एसी युक्त कमरे तथा स्विमिंग पूल और खेल के मैदान दिए जाने की बात कही। पार्टी के उत्तर प्रदेश सहप्रभारी निर्मल मिश्रा ने कहा केजरीवाल की नीतियों के कारण तीसरी बार पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने राज्य में पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर स्तर के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। इस अवसर पर भूदेव सिंह, सतेंद्र यादव, मोहित माहेश्वरी, उमेश श्रीवास्तव, करन कांबोज, साबिर अली, मोहम्मद हैदर तथा नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।