{"_id":"60f9aebf8ebc3efbe4431b56","slug":"no-clue-of-the-crook-who-came-to-rob-bijnor-news-mrt548566856","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से आए बदमाश तक पहुंचने में अभी भी पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से आए बदमाश तक पहुंचने में अभी भी पुलिस नाकाम
विज्ञापन
लूट करने आए बदमाश का नहीं लगा सुराग
बिजनौर। मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में लूट करने आए बदमाश तक पुलिस अभी भी नहीं पहुंच पाई है। शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी बदमाश का पता नहीं चल पा रहा है। बदमाश को पकड़ने की दिलेरी दिखाते वक्त फायरिंग से दहशत में जान गंवाने वाले होशराम के परिजन इंसाफ के लिए अधिकारियों के पास चक्कर काटते घूम रहे हैं।
सोमवार को मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में एक बदमाश ने अंदर घुसकर सोना व नगदी लूटने की कोशिश की थी। दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बदमाश ने पूरे स्टाफ को कब्जे में कर लिया था। सायरन बजने पर बदमाश भाग खड़ा हुआ था। भागते वक्त बदमाश को पॉपकोर्न का ठेला लगाने वाले होशराम ने पकड़ लिया था। लेकिन बदमाश के गोली चलाने से होशराम की दहशत में जान चली गई। पुलिस ने जिन रास्तों से बदमाश भागा, वहां के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लग पाया। नई बस्ती तक बदमाश की लोकेशन मिली है। इसके बाद वह कहां गुम हुआ यह पता लगाने में पुलिस भी अब तक नाकाम है।
बृहस्पतिवार को होशराम के गांव के प्रधान राजीव कुमार, डा.रामप्रकाश, चंद्रपाल सिंह सैनी समेत तमाम लोग बिजनौर आए और घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कोशिश की। होशराम के पास जहां गोली चली वहां के एक स्कूल में परिजन गए और वहां के सीसीटीवी कैमरे देखने की कोशिश की। स्कूल वालों ने उनसे कहा कि घटना के दिन बिजली खराब होने के कारण उनके स्कूल के सीसीटीवी कैमरे चल नहीं पाए थे। इसलिए घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई। परिजनों को शक है कि होशराम की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होशराम की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। परिजन डीएम के पास गए। डीएम ने शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे बुलाया है। शहर कोतवाली जाकर होशराम की पोस्टमार्टम मांगी पर यह रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं मिली।