फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine convicted in court for kidnapping for ransom

Bijnor News: फिरौती के लिए अपहरण में कोर्ट में नौ दोषी करार

Fri, 09 Aug 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Nine convicted in court for kidnapping for ransom
बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कलेवर सिंह ने फिरौती के लिए हुए नवनीत इंदर के अपहरण में नौ लोगों को दोषी पाया है। दोष सिद्ध होने के दौरान कोर्ट में उपस्थित न होने पर तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी किए। साथ ही उनकी संपत्ति की कुर्की करने एवं जमानतियों को नोटिस देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बढ़ापुर के गांव नूरपुर अरब निवासी रविंद्र सिंह ने पांच नवंबर 2023 को थाना बढ़ापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जंगल में बने मकान में कुछ व्यक्ति घुस आए। मकान की बाउंड्री में खड़ी जिप्सी, उसके बेटे नवनीत इंदर को जबरदस्ती ले गए। रिपोर्ट में कहा गया था कि उसके बेटे की जान को खतरा है। 11 नवंबर को रविंद्र सिंह ने थाने को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि उसके मोबाइल पर कामिल का फोन आया। उसने कहा कि उसका बेटा नवनीत इंदर उनके पास है। 25 लाख रुपये लेकर मेरे बताए स्थान पर आ जाओ।
विज्ञापन

हमारा बहुत बड़ा गैंग है, अगर नहीं आए तो अपने लड़के को जिंदा नहीं पाओगे। पुलिस ने जाल बिछाकर इस मामले में रविंद्र को फिरौती के पैसे लेकर भेजा था और नवनीत को छुड़ाया था। उसके अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में कामिल, मेहरबान, सारिक, सरफराज, इरफान, शहजाद, परवेज, सद्दाम, नवाब, इरशाद के विरुद्ध कोर्ट में चार्जसीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजनकर्मा आनंद जिंघाला के अनुसार इरफान की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। बाकी नौ अभियुक्तों कामिल, मेहरबान, सारिक, सरफराज, शहजाद, परवेज, सद्दाम, नवाब, इरशाद को फिरौती के लिए अपहरण का कोर्ट ने दोषी माना है। वहीं सजा निर्धारण के लिए 12 अगस्त की तिथि लगाई है। न्यायालय परिसर में मौजूद होने के बाद भी आज दोष सिद्ध के दौरान कोर्ट में मौजूद न होने वाले सरफराज, शहजाद, सद्दाम के विरुद्ध वारंट जारी करते हुए उनके जमानतियों को नोटिस दिए जाने और उनके घर की कुर्की करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष बढ़ापुर को निर्देशित किया गया है कि वह इन तीनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में 12 अगस्त को पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed