फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikhil and Timple became champions

निखिल और टिंपल बने चैंपियन

Fri, 21 Feb 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nikhil and Timple became champions
गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में चैम्पियन व - फोटो : BIJNOR
निखिल और टिंपल बने चैंपियन
विज्ञापन

चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में निखिल चाहल और महिला वर्ग में टिंपल को चैंपियन घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या साधना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। क्रीड़ा सचिव अशोक कुमार ने वार्षिक गतिविधियों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल चाहल को पुरुष वर्ग और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा टिंपल को महिला वर्ग में चैंपियन घोषित किया गया। छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के मंजीत सिंह उपचैंपियन और छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की सबीहा परवीन को उप चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक सोमपाल सिंह, प्राचार्या साधना, क्रीड़ा सचिव अशोक कुमार आदि ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अनिल कुमार वर्मा ने किया। अरुण नागर, मुनेंद्र कुमार का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में डॉ. दिनेश सिंह, प्रो. मुकेश सिंह, डॉ. अखिलेश, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ. संतोष देवी, डा. जैबा नाज, चन्द्रशेखर पाठक, शाहीन कमर, डा. नवीन कुमार राजपूत आदि का विभिन्न स्पर्धाओं को सम्पन्न कराने में योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed