{"_id":"63330ea254cea2204138b142","slug":"nia-and-ed-team-raided-in-bijnor-district-and-inquiry-to-many-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: PFI सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी, हिरासत में एक व्यक्ति, NIA-ED कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: PFI सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी, हिरासत में एक व्यक्ति, NIA-ED कर रही पूछताछ
Tue, 27 Sep 2022 09:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:14 PM IST
सार
NIA और ED की ताबड़तोड़ छापामारी से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। संयुक्त टीम ने पांच नामों के आधार पर लोगों से पूछताछ की। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में सोमवार की रात पीएफआई के सदस्यों की तलाश में तीन जगहों पर छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम जिले में टेरर फंडिंग मामले में जांच करने के लिए कुछ जगहों पर पहुंची थी।
विज्ञापन
बताया गया कि पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंडावली पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा से इस व्यक्ति को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पीएफआई से जुड़े किसी व्यक्ति के मोबाइल संपर्क में जटपुरा बौंडा के व्यक्ति का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपे थे पांच नाम
वहीं पुलिस को भी जांच के लिए पांच नाम सौंपे गए थे, जिन्हें लेकर देर रात पुलिस ने मंडावर, नगीना और बिजनौर की जन्नत कॉलोनी में पूछताछ की। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं हे।
प्रदेशभर में पीएफआई सदस्यों की जांच और टेंडर फंडिंग की जांच चल रही है। कई जिलों में छापा मारने की सूचना आ रही है। इसी के साथ सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय पर जन्नत कॉलोनी, मंडावर और नगीना में टीम पहुंची। टीम ने केंद्रीय एजेंसी से मिले पांच नामों के आधार पर लोगों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जांच की।
यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी
इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर भी एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारने की पुलिस विभाग में चर्चा रही। बताया जा रहा है कि जो पांच नाम पुलिस को मिले हैं, उनका कनेक्शन पीएफआई से बताया जा रहा है। वहीं देर रात हुई छापामारी से हड़कंप मचा रहा।
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला