{"_id":"676c9eecc3afbba14b07d7ea","slug":"net-profit-of-the-committee-increased-to-rs-1-crore-52-lakh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-139178-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समिति का शुद्ध लाभ बढ़कर एक करोड़ 52 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समिति का शुद्ध लाभ बढ़कर एक करोड़ 52 लाख रुपये
विज्ञापन
जिला परिषद वेतन भोगी अध्यापक सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला परिषद वेतन भोगी अध्यापक सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा हुई। इसमें समिति के सदस्यों को लाभांश वितरित करने समेत कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। समिति सभापति सुधीर कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया। कहा कि समिति का शुद्ध लाभ बढ़कर एक करोड़ 52 लाख 38342 रुपये हो गया।
बुधवार को काकरान वाटिका में वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। सभापति ने समिति सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश देने, समिति का नया भवन बनवाने समेत साधारण सभा में कई प्रस्ताव रखे, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। मुख्य अतिथि जिला कोषागार अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने समिति के कार्यों की सराहना की।
मुख्य अतिथि विजय शंकर तिवारी और सभापति सुधीर कुमार ने पूर्व सभापति भूपेंद्र चौहान, भागीरथ सिंह डायरेक्टर, अनीता रानी, पूर्व जिला सांख्यिकी अधिकारी सत्यपाल सिंह, शशिकांत, अमन सिंह, नीरज शर्मा, सुखदेव सिंह, सरदार हरवंत सिंह, अनुज प्रताप सिंह आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति सचिव गौरव कुमार चौहान, भूपेंद्र कुमार चौहान, राजेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, नितिन चौहान, डायरेक्टर चंद्रपाल सिंह, आदेश पाल सिंह, नाजिर हुसैन ,जय,सिंह, कुमुद सिसोदिया, अनीता देवी, रामौतार सिंह, तजवीर सिंह, मोहम्मद तारिक अलीम आदि मौजूद रहे।

उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद