फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neither recognition was received nor the arrangements were good, school up to 8th and classes up to 12th

Bijnor News: न मान्यता मिली, न इंतजाम अच्छा, आठवीं तक स्कूल 12वीं तक कक्षा

Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Neither recognition was received nor the arrangements were good, school up to 8th and classes up to 12th
अफजलगढ़। तालीमी इदारों (शिक्षण संस्थाओं) में चल रही अंधेरगर्दी जांच में सामने आ रही है। बिना मान्यता के हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी यह खेल खूब उजागर हुआ। डीएम की ओर से गठित टीम ने पांच स्कूलों की जांच की तो बिना मान्यता के दसवीं, 12वीं तक की कक्षाएं चलती मिलीं। छोटे से भवन में गंदगी के बीच विद्यालय का संचालन होता मिला।
विज्ञापन

टीम में शामिल राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या संतोष सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कासमपुर गढ़ी प्रेम सिंह राणा ने पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल सुआवाला में बिना मान्यता नवीं और दसवीं की कक्षाएं चलती मिलीं। कक्षा नौ में 14 और कक्षा 10 में 26 विद्यार्थी मिले। मिश्रो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभयराजपुर में दसवीं तक की मान्यता के बावजूद 11 व 12वीं की कक्षाएं चल रहीं थीं। यहां कक्षा पांच तक की मान्यता का प्रपत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। 11वीं में 34, 12वीं में 52 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत मिले। विद्यालय में संचालित वाहन जर्जर मिले।
विज्ञापन

जीएसएस स्कूल शेरगढ़ में भी कक्षा आठ की मान्यता होने के बावजूद कक्षा नौ व दस अमान्य रूप से संचालित मिलीं। पीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज महावतपुर में विद्यालय स्तर से पुस्तकें देने का मामला प्रकाश में आया है। इसके अतिरिक्त बाल आदर्श शिक्षा शिशु मंदिर दुलीचंदपुर का विद्यालय छोटे से भवन में संचालित पाया गया। वहां अत्यधिक गंदगी मिली। इस विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं बिना मान्यता चलती मिलीं। अमान्य कक्षाओं को बंद कराया गया। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-तीन दिन में 15 से ज्यादा आए पकड़ में
बिजनौर। सभी ब्लॉक क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं की जांच के लिए टीमें गठित की गईं हैं। बीते तीन दिनों में 15 से ज्यादा शिक्षण संस्थाओं में बिना मान्यता के कक्षाएं चलती मिलीं। डीआईओएस जयकरण यादव ने बताया कि अमान्य कक्षाओं को बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। कक्षाएं बंद नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed