फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence: Young man dies due to lack of timely treatment

लापरवाही : समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत

Wed, 11 Feb 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Young man dies due to lack of timely treatment
स्योहारा। नगर के सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई। सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक युवक को समय पर उपचार नहीं मिला और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले रिजवान पुत्र फुरकान की मौत के बाद लोगों में गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला हिंदू चौधरियान (तकिया) निवासी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला रिजवान देर रात्रि काम से घर लौटा था। रात के समय उसने परिजनों को बताया कि उसके सीने में तेज चुभन हो रही है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्योहारा के विभिन्न अस्पतालों में लेकर पहुंचे। कई अस्पतालों में जाने के बावजूद कहीं भी समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर सिर्फ यही जवाब मिला कि डॉक्टर साहब बाहर गए हैं। गंभीर हालत में मरीज को किसी ने प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही परिजनों को न ही किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की ठोस व्यवस्था बताई। इलाज न मिल पाने के कारण रिजवान की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। जिनमें एक चार वर्षीय बेटा और चार माह की बेटी शामिल हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed