फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Need teachers in the collectorate

कलक्ट्रेट में गरजे शिक्षक

Fri, 13 Oct 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Need teachers in the collectorate
अटेवा के आह्वान पर जुलूस निकालते शिक्षक और कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षकों और कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम की अर्थी निकाली। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सदर को मांगपत्र सौंपा।  
विज्ञापन


अटेवा के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रास, जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला महामंत्री करतार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक व विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित हुए। वहां पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को अपना हक बताया। इसके बाद शासन द्वारा शुरू की गई न्यू पेंशन स्कीम की अर्थी नगर में निकाली गई।
विज्ञापन

शिक्षक व कर्मचारी जुलूस के रूप में जजी चौराहा, शास्त्री चौराहा, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर चौराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर प्रधानमंत्री के नाम एक सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। पत्र में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से जोड़ने की मांग की गई है। न्यू पेंशन स्कीम को तत्काल बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी परिषद के योगेंद्र सिंह, आर के तरानिया, टीकम सिंह सेंगर, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, गजेंद्र शर्मा, डॉ. मितलेश, मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के हरि सिंह, सतीश वर्मा, शूरवीर सिंह, जयदीप मलिक, लोकेंद्र रवि, शहजाद, सहदेव सार्थी सहित काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed