फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nazreen was released on bail after submitting a personal bond of Rs 5 lakh

Bijnor News: पांच लाख के पर्सनल बांड भरवाने के बाद नाजरीन जमानत पर रिहा

Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nazreen was released on bail after submitting a personal bond of Rs 5 lakh
धामपुर। एसडीएम रीतू रानी ने सोमवार को फर्जी तरह से लेखपाल और कानूनगो बन कर लोगों के साथ दलाली करने के आरोप में जेल में बंद नाजरीन को पांच लाख के पर्सनल बांड भरवा कर जमानत पर रिहा कर दिया। मजिस्ट्रेट ने हिदायत दी कि यदि फिर से गलती करने का प्रयास किया तो उसकी जमानत जब्त कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि 19 जुलाई को लेखपालों की शिकायत पर एसडीएम ने नहटौर के मोहल्ला मीर सराय निवासी नाजरीन को फर्जी लेखपाल और कानूनगो बन लोगों से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। एक अगस्त को नाजरीन की किसी भी अधिवक्ता ने जमानत के लिए फाइल पेश नहीं की। जिस कारण उपजिला मजिस्ट्रेट ने नाजरीन को चार अगस्त तक के लिए फिर जेल भेज दिया था। सोमवार चार अगस्त को नाजरीन पुलिस कस्टडी में उप जिला मजिस्ट्रेट में पेश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed