{"_id":"5e78f65f8ebc3e72b0243274","slug":"nazir-s-death-due-to-cdo-shot-bijnor-news-mrt475041084","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में सीडीओ के नाजिर की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में सीडीओ के नाजिर की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
सीडीओ के नाजिर की गोली लगने से मौत
बिजनौर। सीडीओ के नाजिर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। नाजिर एक स्थानीय अखबार के कार्यालय में गया था, वहीं उसकी मौत हुई है। नाजिर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृश्ट्या में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय अभिषेक रोड सीडीओ के नाजिर थे। वे विकास भवन में बैठते थे। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मोहल्ला जाटान स्थित एक स्थानीय अखबार के कार्यालय में गए थे। वहां अखबार से जुड़ी एक महिला व उसका पति भी मौजूद था। अखबार का कार्यालय महिला के घर में है। अभिषेक रोड का वहां खूब आना जाना था। वहां गोली लगने से अभिषेक रोड की मौत हो गई। गोली अभिषेक रोड की कनपटी पर दाईं ओर लगी है। 32 बोर के तमंचे से गोली लगी है। अभिषेक रोड के शव के पास से ही तमंचा व खोखा पड़ा मिल गया है। घटना की सूचना पर नाजिर के परिजन मौके पर पहुंचे और वहां खूब हंगामा किया। परिजनों ने नाजिर की हत्या करने का आरोप लगाया। कर्मचारी भी अभिषेक रोड की मौत होने का पता चलने पर मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों की भी भीड़ लग गई। अभिषेक रोड के एक बेटा व एक बेटी है। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक नाजिर का महिला के पास आना जाना था। दोनों में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या जांच में नाजिर के आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। नाजिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर में सीडीओ के नाजिर अभिषेक का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन