फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navaratri will be married to 2100 couples

नवरात्रि में होगी 2100 जोड़ों की शादी

Wed, 22 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 22 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Navaratri will be married to 2100 couples
बिजनौर कलक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते सांसद कुंवर भारतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृत समिति की बैठक में  मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद स्तर पर 2100 जोड़ों की शादी  एक ही दिन नवरात्रि में कराने का निर्णय लिया गया।            
विज्ञापन

जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृत समिति  की बैठक कलेक्टेऊट सभागार में  संपन्न हुई। समिति द्वारा गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के शादी अनुदान के लिए आनलाइन किए गए आवेदनों के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। समाज कल्याण सेक्टर के अधिकारियों के द्वारा समिति को धनराशि की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया गया। बताया गया आनलाइन 2054 आवेदन प्राप्त हुए। निर्देशित किया गया कि सभी आवेदन पत्रों की जांच जल्दी पूरी करा ली जाए।  
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी  मनोज कुमार ने अवगत कराया कि इसमें कन्या के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जाती है। दस हजार की धनराशि के अंतर्गत पायल, बिछिया, बर्तन, एवं कपड़े दिया जाता है। पांच हजार  रुपये विवाह कार्यक्रम में व्यय किया जाता है। इस प्रकार प्रत्येक जोड़े पर कुल 35  हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाती है।    बैठक में सांसद भारतेन्द्र सिंह, विधायक  कमलेश सैनी , सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि,मुख्य विकास अधिकारी  प्रवीण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की शादी के लिए नहीं मिला अनुदान
धामपुर में शासन की योजना के तहत बेटियों की शादी के अनुदान के लिए 275 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, लेकिन इनमें से अनुदान किसी को भी नहीं मिला है। इससे लोगों में सरकार के प्रति असंतोष है। गांव हरियाना के रामचंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, सरकड़ा के मदन सिंह, कौशल, गौरव कुमार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंनेसरकार से शादी के लिए मिलने वाले अनुुदान के लिए कई महीने पहले आवेदन किए गए थे। वहीं, समाज कल्याण अधिकारी ग्राम विकास पंकज कुमार ने स्वीकारा कि वर्तमान वित्तीय साल में अब तक ब्लाक क्षेत्र से 275 लोगों ने बेटियों की शादी के अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें से किसी को भी अनुदान नहीं मिला है। जो आवेदन हुए हैं इनमें से 93 को जांच के बाद अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed