फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Natural farming will be done in 1200 hectares along the Ganges

गंगा किनारे 1200 हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती

Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Natural farming will be done in 1200 hectares along the Ganges
गंगा किनारे 1200 हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती
विज्ञापन

ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। जैविक के बाद जनपद में गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए गंगा किनारे के चार ब्लॉक नजीबाबाद, मोहम्मदपुर देवमल, हल्दौर एवं जलीलपुर में 1200 हेक्टेयर क्षेत्रफल चयनित किया गया है। इसके लिए 50-50 हेक्टेयर क्षेत्रफल के 24 कलस्टर बनाए जा रहे हैं।
रिसोर्स पर्सन व चैंपियन कम्यूनिटी पर्सन को नामित करने का कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती करने की पूर्ण जानकारी हो और इस विधि से खेती करने के लाभ व उसमें आने वाले खर्च तथा आय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो जाए। प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की मांग है इसलिए गन्ना विभाग भी अपने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए मॉडल फील्ड तैयार करने को किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। गन्ना मंत्री ने भी विभाग के अफसरों व चीनी मिलों के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए उनसे कराने पर बल दिया। आने वाले समय में गन्ना विभाग प्राकृतिक अर्थात जीरो बजट पर खेती कराएगा।
विज्ञापन

जैविक खेती के साथ गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ाया जा रहा है। प्रथम चरण में गंगा किनारे चार ब्लॉकों की 1200 हेक्टेयर क्षेत्रफल को खेती के लिए चिह्नित कर लिया है। जल्द फार्मर फील्ड स्कूल बनाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा - डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कहा कि अब समय गो आधारित प्राकृतिक खेती का है। गो आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा - मनोज रावत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed