फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naresh Tikait said in Mahapanchayat in Bijnor that demand for action in many cases

BKU Mahapanchayat: महापंचायत में बोले टिकैत, बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न, अफसरों के साथ चल रही वार्ता

Tue, 28 Jun 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jun 2022 06:21 PM IST
सार

नरेश टिकैत महापंचायत में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कई मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Naresh Tikait said in Mahapanchayat in Bijnor that demand for action in many cases
महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के खरक में भाकियू की किसान सम्मान बचाओ महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने रामराज की बात कही थी, इस रामराज में अफसर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने महापंचायत में बिजली कर्मियों के साथ मारपीट मामले में जेल में बंद किसानों को रिहा करने या रात में घर में कूदने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ भी समान धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


इसके अलावा किसान आत्महत्या मामले में दोषी अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने और तहसील में किसान से मारपीट के मामले में कार्रवाई करने सहित मांगों को लेकर प्रशासन से दो दौर की वार्ता विफल रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वार्ता से निष्कर्ष न निकलने पर बिजनौर कलक्ट्रेट पर कूच करने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने तीसरे दौर की वार्ता शुरू की। अभी तीसरे दौर की वार्ता चल रही है। शाम छह बजे तक सभी किसान खरक में ही महापंचायत स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed