फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad will make the city green with public participation: Moazzam

Bijnor News: नजीबाबाद - जनसहभागिता से नगर को बनाएंगे ग्रीन नजीबाबाद- चेयरमैन

Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Najibabad will make the city green with public participation: Moazzam
- निर्वाचित चेयरमैन ने ली शपथ, बहुमुखी विकास का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-26एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन इंजीनियर मोअज्जम ने नगर के बहुमुखी विकास के साथ सर्वसमाज के हित में काम करने का आश्वासन दिया। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने निर्वाचित चेयरमैन और सदस्यों को पद और कर्तव्य निर्वाह की शपथ दिलाई।
नगर पालिका की ओर से एमजीएम इंटर कॉलेज में एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह, ईओ राजीव कुमार, आरई विपिन चौहान, अभियंता अनिल कुमार एवं मूलचंद की उपस्थिति में चेयरमैन इंजी. मोअज्जम और 25 निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। एसडीएम और सीओ ने नगर पालिका अध्यक्ष और निर्वाचित सदस्यों को शासन की नीतियों के अनुसार सर्वसमाज हित में कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन इंजी. मोअज्जम ने नगर को हरा भरा वातावरण देने के लिए मेरा नजीबाबाद-ग्रीन नजीबाबाद योजना चलाने और पशुशाला में रह रहीं गायों के पोषाहार के लिए नागरिकों से चारा एवं भोजन एकत्र करने का अभियान शुरू करने की घोषणा की। प्रशासन की मदद से जल्द नगर को पार्क दिलाने और जटिल समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी चेयरमैन ने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता साहू अग्रवाल ने अध्यक्षता की, इकबाल हिंदुस्तानी और नासिर कुरैशी ने संचालन किया। इस दौरान माकपा नेता रामपाल सिंह, राकेश गर्ग एड., राकेश जुनेजा, संदीप गोयल, मुफ्ती जावेद कासमी ने विचार रखे। नगर पालिका के निर्वाचित चेयरमैन ने निर्वाचित सदस्यों और अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद चेयरमैन इंजी. मौअज्जम ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला और नगर के पेयजल, पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed