{"_id":"64b82bcd2d79ca61a901ef24","slug":"najibabad-sugar-mill-will-be-expanded-soon-sanjay-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2238-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद चीनी मिल का जल्द होगा विस्तार : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद चीनी मिल का जल्द होगा विस्तार : संजय
Thu, 20 Jul 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद की चीनी मिल पहुंचे गन्ना विकास मंत्री।
- नजीबाबाद चीनी मिल पहुंचे गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार
- कहा-बसपा सरकार में मिल बेचे गए थे, भाजपा ने मिलों को बचाया
फोटो-19एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि पिछली सरकार ने चीनी मिलों को बेचा था हमने चीनी मिलों को बचाकर गन्ना उत्पादन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल का जल्द ही विस्तार होगा, इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को बचाने, गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की दिशा में काम किया है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका की उपस्थिति में मीडिया से वार्ता में गन्ना विकास राज्यमंत्री नेे कहा कि पिछली सरकार ने 19 चीनी मिलों को बेचा था। योगी सरकार ने चीनी मिलों को बचाने के साथ गन्ना रकबा बढ़ाने, चीनी उत्पादन और चीनी परता बढ़ाने की दिशा में विशेष काम किया है। संजय गंगवार ने कहा नजीबाबाद चीनी मिल विस्तारीकरण योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। उनका भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, चीनी मिल प्रबंध समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, बलराज सिंह त्यागी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
किसान सहकारी चीनी मिल एवं अश्वनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री सत्येंद्र गौतम ने गन्ना विकास मंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें चीनी मिल और आसवनी कर्मचारियों से संबंधित वेतन विसंगतियां दूर कराने, चीनी मिल और आसवनी सेवा नियमावली में संशोधन करने, 10 वर्ष कार्य कर चुके कर्मचारियों को मिनिमम वेज श्रेणी में लेने की मांगें शामिल हैं।