फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad agency is also running out of oxygen

नजीबाबाद एजेंसी पर भी समाप्त हो रही ऑक्सीजन

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Najibabad agency is also running out of oxygen
नजीबाबाद एजेंसी पर भी समाप्त हो रही ऑक्सीजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। ऑक्सीजन गैस के लिए चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। नजीबाबाद क्षेत्र में एक मात्र ऑक्सीजन की रिफिलिंग गैस एजेंसी स्वामी ने जल्द ही एलएमओ गैस का स्टॉक समाप्त हो जाने की बात कही है। उधर, प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर गांव सिकंदरपुर बसी क्षेत्र में ऑक्सीजन गैस का एक मात्र रिफिलिंग सेंटर है। हर्ष गोयल इंडस्ट्रीज प्रतिष्ठान के स्वामी हर्ष गोयल ने बताया कि उनकी एजेंसी द्वारा व्यवसायिक ऑक्सीजन सिलेंडरों की पूर्ति के साथ एलएमओ सिलेंडर आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते अचानक एलएमओ गैस की मांग कई गुना बढ़ने से ऑक्सीजन गैस का संकट आ गया। 12 अप्रैल को उत्तराखंड के रुड़की ऑक्सीजन मेन्यूफेक्चरिंग केंद्र से उन्हें करीब पांच टन ऑक्सीजन गैस मिली थी। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ आवश्यकता के नर्सिंग होमों को लगातार गैस उपलब्ध कराने के चलते करीब पांच दिन पूर्व प्रशासन ने व्यवसायिक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बिक्री पर पूर्णत: रोक लगा दी। गैस स्वामी हर्ष गोयल का दावा है कि पिछले पांच दिनों से एसडीएम की निगरानी में अस्पतालों और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीआई बिजनौर और जिला प्रशासन से संपर्क करने के बावजूद प्रतिष्ठान को ऑक्सीजन गैस प्राप्त नहीं हो पा रही है। एजेंसी स्वामी ने दावा किया कि प्रतिष्ठान पर नाममात्र को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन गैस उपलब्ध है। एक-दो दिन में पूरा स्टॉक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि प्रतिष्ठान के व्यवसायिक बिक्री पर पूरी तरह से रोक के साथ आपातकालीन जरूरतों के 172 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ऑक्सीजन गैस की जिले में उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीआई आशुतोष मिश्रा का कहना है कि जनपद को प्रतिदिन 60 टन एलएमओ गैस की मांग है। हाल ही में मात्र चार टन ऑक्सीजन गैस हल्दौर प्रतिष्ठान को मिली है। उन्होंने ऑक्सीजन गैस का संकट गंभीर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए बीएचईएल हरिद्वार से गैस प्राप्त करने के प्रयास की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed