फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina's entrepreneurs lose orders worth 20 crores every month

Bijnor News: नगीना के उद्यमियों को हर माह 20 करोड़ के ऑर्डर का नुकसान

Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nagina's entrepreneurs lose orders worth 20 crores every month
नगीना। ट्रंप की टैरिफ वार से ज्यादातर क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में नगीना के उद्यमियों की बेचैनी बढ़ गई है। इसका कारण अमेरिका से प्रतिमाह मिलने वाले करीब 20 करोड़ के ऑर्डर हैं। टैरिफ की वजह से ये ऑर्डर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


नगीना की काष्ठकला दुनिया में प्रसिद्ध है। हैंडीक्राफ्ट का सालाना करीब 300 करोड़ रुपये का अमेरिका के साथ टर्नओवर होता है। इसी बीच भारत-अमेरिका के बीच खराब होते व्यापारिक संबंध से यहां के हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों के मन में बेचैनी बनी हुई है। काष्ठ कला उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि चीन से प्रतिस्पर्धा की तुलना में भारत पर 50 प्रतिशत का नया बोझ हमें और महंगा बना देता है। यही हमारे मुनाफे और बाजार हिस्सेदारी पर सबसे बड़ा दबाव है। इसके नतीजे के रूप में नगीना सेक्टर में इसका 10 से 20 करोड़ रुपये का प्रति माह अनुमानित प्रभाव पहुंच रहा है। काष्ठ कला उद्यमियों का कहना है कि इसका असर सीधे स्थानीय कारीगरों, मजदूरों, पैकेजिंग, छोटे सप्लायरों की आय पर चोट है।
विज्ञापन

----
अमेरिका से ही मिलते हैं सर्वाधिक ऑर्डर : सलीम मुल्तानी
नगीना के बड़े हैंडीक्राफ्ट निर्यात कारोबारी सलीम मुल्तानी ने कहा कि नगीना में बनने वाले हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद के सबसे ज्यादा ऑर्डर अमेरिका से मिलते हैं। 50 प्रतिशत टैरिफ यदि लागू होता है तो इस कारोबार को बड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सरकार निर्यातकों, उद्यमियों को दे राहत : मोहम्मद नवाज
नगीना के प्रमुख हैंडीक्राफ्ट कारोबारी व स्टार इंडिया क्राफ्ट के स्वामी मोहम्मद नवाज का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार से रिबेट/क्रेडिट सपोर्ट, निर्यात बीमा में लचीलापन, छोटे शिपमेंट की कस्टम प्रक्रिया सरल करना और बाजार विविधीकरण में त्वरित सहयोग देना चाहिए।
----
टैरिफ की घोषणा से उद्योग होगा प्रभावित : शेख मोहम्मद अंजार
हैंडीक्राफ्ट कारोबारी शेख मोहम्मद अंजार का कहना है कि यदि अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ घोषणा लागू होती है तो नगीना के हैंडीक्राफ्ट निर्यात कारोबार में 80 प्रतिशत की गिरावट है।

----
टैरिफ से हैंडीक्राफ्ट निर्यात पर पड़ेगा असर : चांद रशीद
हैंडीक्राफ्ट कारोबारी चांद रशीद का कहना है कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का निर्णय बिल्कुल गलत है। इस निर्णय से हैंडीक्राफ्ट निर्यात कारोबार पर असर पड़ेगा। साथ ही अमेरिका की दोहरी नीति में दुनिया के सामने उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed