फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina and Najibabad increased the vote percentage of SP

गाली से शुरु हुई नफरत प्रॉपर्टी के लालच में हुई तब्दील

Sun, 13 Mar 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nagina and Najibabad increased the vote percentage of SP
गाली से शुरू हुई नफरत प्रॉपर्टी के लालच में हुई तब्दील
विज्ञापन

बिजनौर। गाली-गलौज और थप्पड़ मार दिए जाने पर रुमा का राजेश अग्रवाल से लगाव खत्म हो गया और नफरत करने लगी। यह नफरत प्रॉपर्टी के लालच में तब्दील हो गई। राजेश के मकान और तीन दुकानों पर कब्जा करने की फिराक में भी दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला।
पुलिस ने अनुसार हत्याकांड में शामिल रही रुमा के राजेश अग्रवाल से प्रेम संबंध थे। दस साल पहले रुमा के पति की मौत हो गई। इसी बीच रुमा का राजेश अग्रवाल के घर पर आनाजाना हो गया। रुमा ने राजेश की पत्नी बबीता उर्फ बबली के ब्यूटी पार्लर का काम करना शुरू कर दिया था। तभी राजेश और रुमा के बीच प्रेम संबंध हो गए। पुलिस के अनुसार दो महीने पहले दोनों के संबंधों में खटास आने लगी। राजेश ने रुमा को गाली दी और थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद रुमा ने बदला लेने की ठान ली। रुमा ने अपने एक और प्रेमी मुकेश को भी साजिश में संग कर लिया। जिन्होंने आपस में तय कर लिया कि राजेश के मकान पर मुकेश कब्जा कर लेगा जबकि ब्यूटी पार्लर वाली दुकानों को रुमा चलाएगी।
विज्ञापन

पार्लर और दुकान को खोल रही थी रुमा
राजेश और उसकी पत्नी 28 फरवरी को लापता को गए थे। इनके गायब होने के बाद भी कई दिनों तक बबली के ब्यूटी पार्लर वाली दो दुकान और जनरल स्टोर वाली दुकान को रुमा ने खोला। इतना ही नहीं ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवतियों को भी सैलरी भी दी। यहीं से पुलिस को शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed